गुरु नानक देव जी का  553 वा प्रकाश पर्व मनाया गया

0 minutes, 3 seconds Read

झुमरी तिलैया के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा मैं श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 553 वा प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया।

झुमरी तिलैया: एक पिता एकश के हम बारक अर्थात गुरु नानक देव जी ने कहा कि ईश्वर एक है और हम सब उसी की संतान हैं धर्म या जाति चाहे कोई भी हो ईश्वर को पाने के लिए इंसानियत का मार्ग ही सही  मार्ग है, श्री गुरु नानक देव जी के 553 व प्रकाश पर्व पर बहुत धूमधाम से मनाया गया।

Whatsapp Group

प्रकाश पर्व को लेकर 11:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एक विशेष दीवान सजाया गया। इसमें लुधियाना से आए रागी जत्था के भाई जगतार सिंह बाघ ने अपने भजन गायन से गुरु की वाणी से सिख संगत को निहाल किया।

See also  डुमरी उपचुनाव बना दिलचस्प, एनडीए और यूपीए में खलबली

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा  के ग्रंथी ज्ञानी राजा सिंह,   सरदार गुरभेज सिंह भेजी, सरदार सम्मी सिंह ने वाहेगुरु के सिमरन से  संगत को जोड़े रखा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह ने रवि छाबड़ा को गुरु घर का सिरोपा  भेंट करके उन्हें सम्मानित किया।

विशेष दीवान का संचालन गुरु सिंह सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने किया, अरदास कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद व चाय का आयोजन किया गया सिख समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी इस विशेष दीवान में शामिल थे।

प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया रात्रि 1:40 बजे जन्म उत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने खूब आतिशबाजी भी की।

See also  झारखण्डी भाषा-खतियान आन्दोलन की पहली वर्षगांठ मना

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह खालसा के अलावा सिख समाज के जगदीश सलूजा, कमलजीत सिंह, सरदार रविंद्र सिंह सरदार सुरेंद्र सिंह पप्पू हरपाल सिंह सरदार महेंद्र सिंह सोनी, तुलसी सिंह, सरदार महेंद्र सिंह हुड्डा, संजय सूद, मनीष सूद, सरदार गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह सलूजा सरदार मंजीत सिंह सरदार अवतार सिंह, सरदार परमिंदर सिंह, सरदार तेजिंदर सिंह, सोनू भाटिया, विम्मी छाबड़ा, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह,सरदार गुरमीत सिंह, किशोर भाटिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *