गीतकार विनय तिवारी को खोरठा छात्र संघर्ष मोर्चा के द्वारा शॉल और गुलदस्ता देकर किया गया सम्मानित 

जयशंकर प्रसाद विचार मंच द्वारा खोरठा गीतकार विनय तिवारी को जयशंकर प्रसाद स्मृति पुरस्कार से हुए सम्मानित किया गया। इस पर खोरठा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ।

यही मौके खोरठा छात्र संघर्ष मोर्चा के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से बधाई दी । मोर्चा के सचिव डॉ. अजय कुमार ने कहा की विनय तिवारी जी खोरठा के महान गीतकार हैं करिबन तीस सालों से अपनी मांय माटी मातृभाषा खोरठा के प्रति अगाध प्रेम और लगाव होने के चलते ही इतने दिन से लगातार सेवा कर रहें हैं ।

Whatsapp Group
See also  नियुक्ति बचाने के लिए झारखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट, नियोजन नीति जल्द

इनकी सेवा खोरठा भाषा को विकास करने व आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण जोगदान है । इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए। वही खोरठा छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप कुमार महतो ने कहा कि विनय तिवारी जी का खोरठा भाषा के प्रति अटूट प्रेम है ।

इन्होंने खोरठा भाषा को देश-विदेश में एक अलग ही पहचान दिलाये हैं । इनकी योगदान अहम भुमिका है । इनके उत्कृष्ट काम पर सभी सदस्यों ने काफी सराहा। इस पावन मौके पर राँची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग खोरठा के शोधार्थी बसंत कुमार ,मानिक कुमार , अमित करमाली, ओम प्रकाश महतो, संजय रविदास,थानेश्वर महतो, अशोक रजक, राजीव तिवारी, समीर मंडल , दिनेश कुमार मौजूद थे ।

See also  कोडरमा में इंडेन गैस वितरक रामपाल एजेंसी का मनमानी, नियम विरुद्ध कार्य
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *