होमगार्ड बहाली: जारी हुआ होमगार्ड बहाली, पढ़ें प्रक्रिया तिथि और अंतिम तिथि

0 minutes, 9 seconds Read

बोकारो होमगार्ड बहाली 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी किया गया है। यह सूचना बोकारो उपायुक्त से अध्यक्ष गृह रक्षक वाहिनी समिति, बोकारो द्वारा जारी हुआ है।

निर्गत सूचना में कहा गया है कि विज्ञापन सं0-01 / 2023 के तहत बोकारो जिला के गृह रक्षकों के नव-नामांकन हेतु शारीरिक एवं लिखित जाँच परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम को जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम में सभी प्रखंडो के लिए अलग अलग तिथि के अनुसार शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियो को आमंत्रित किया गया है।

Whatsapp Group

प्रखण्ड                           दिनांक

जरीडीह (सभी पुरुष+ सभी महिला) : 21.09.2023

कसमार (सभी पुरूष+ सभी महिला) : 22.09.2023

नावाडीह (सभी पुरुष+ सभी महिला) : 23.09.2023

गोमिया (सभी पुरुष ) : 24.09.2023

चास (पुरुष+ महिला )

क्रमांक-Chas/10001 से क्रमांक-Chas/11500 : 26.09.2023

चास (पुरुष+ महिला )

क्रमांक-Chas/11501 से क्रमांक- Chas/13474 : 27.09.2023

बेरमो (सभी पुरूष+रामी महिला) गोमिया ( सभी महिला) , चन्दकियारी ( सभी महिला) : 29.09.2023

See also  JSSC CGL का सिर्फ पेपर 3 रद्द करना ही साजिश –पूर्व मुख्यमंत्री

चन्दकियारी (सभी पुरूष) : 30.09.2023

पेटरवार (सभी पुरुष+ सभी महिला) : 03 / 10/ 2023

चन्द्रपुरा ( सभी पुरुष + सभी महिला ) : 04 / 10/ 2023

गैर तकनीकी शहरी (पुरुष+महिला) क्रमांक – URNT/10001 से क्रमांक- URNT/11500 : 05 / 10/ 2023

गैर तकनीकी शहरी (पुरुष+महिला) ) क्रमांक- URNT/11501 से क्रमांक- URNT/13654 : 06.10.2023

तकनीकी शहरी ( सभी पुरुष + सभी महिला : 07.10.2023

स्थान : मोहन कुमार मंगल स्टेडियम, सेक्टर-4.बोकारो

शारीरिक एवं लिखित जाँच परीक्षा में सफल तकनीकी दक्ष अभ्यर्थियों के लिए व्यवहारिक ज्ञान की परीक्षा

तकनीकी दक्ष : 10.10.2023 / 11.10.2023

बोकारो जिले में कुल 553 गृह रक्षकों की नियुक्ति होगी। जिसमें ग्रामीण गृह रक्षक 320 और शहरी गृह रक्षक 233 की नियुक्ति होगी। कुछ अभ्यर्थियो का रिजेक्शन लिस्ट पूर्व में ही जारी कर दिया गया है।

होमगार्ड चयन प्रक्रिया

(1) शारीरिक जांच परीक्षा : इसके अंतर्गत 1 मील की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शार्ट, फूल सम्मिलित होगा जिसमें निम्नलिखित अंक प्रदान किए जाएंगे।

झारखंड होम गार्ड बहाली

(2) हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा : शारीरिक जांच परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को हिंदी लेखन क्षमता के परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा जिसमें ग्रामीण गृह रक्षक के लिए सातवीं कक्षा और शहरी गृह रक्षकों के लिए दसवीं कक्षा के स्तर अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे यह परीक्षा क्वालीफाइंग होगा। जिसमें 100 अंक में से पास होने के लिए 30 अंक लाना पड़ेगा।

See also  JPSC Recruitment 2023: राज्य में 700 से अधिक पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी

(3) तकनीकी दक्षता परीक्षा : सिर्फ शहरी गृह रक्षकों के अभ्यर्थियों के लिए

(4) सभी जांच परीक्षा की समाप्ति के बाद उपयुक्त अधिसूचना में दिए गए प्रावधान के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच और पुलिस द्वारा कैरेक्टर सत्यापन कराने के पश्चात गृह रक्षा वाहिनी के मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर उन्हें चयन का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *