जंगल सफारी में वन्य जीवों के अकारण मौत के कारणों का राज्यपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संज्ञान में लें और दोषी अधिकारियों को तत्काल पद मुक्त करें – गुप्ता

0 minutes, 1 second Read

रायपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने पे्रस को जारी बयान में बताया कि मानव निर्मित जंगल सफारी एक सप्ताह के भीतर 25 चैसिंगा, 10 नील गाय और 8 काले हिरण की मौत हो जाना और वन विभाग के अधिकारियों का मौज मस्ती में रहना कई प्रकार के संदेहों को जन्म दे रहा हैै।

इतने बड़े तदाद में वन्य जीवों का का मानव निर्मित सबसे बड़े जंगल सफारी का देख रेख करने वाला वन अधिकारी इतनी बड़ी घटना को इतने लम्बे समय तक कैसे छुपाकर रख सकता हैै। इस पूरे मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को स्वयं संज्ञान में लेकर दोषी अधिकारियों को तत्काल पद मुक्त किया जावे।

Whatsapp Group
See also  अगर आपके पास ₹2000 का नोट है तो ध्यान देना जरूरी, RBI का बड़ा फैसला

सपा नेता नवीन गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में बने जंगल सफारी इस प्रकार वन्य जीवों का अकाल मौत के पीछे आखिर क्या रहस्य है इसे जानने का हक प्रत्येक नागरिकों को है इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन-कौन कर्मचारी और अधिकारी दोषी है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग राज्यपाल और निर्वाचन पदाधिकारियों से की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उद््घानों की देखरेख की सारी जवाबदारी स्थानीय ग्राम पंचायतों और महिला स्व सहायता समूहों को दिया जाना चाहिए।

See also  ठग ने सुप्रीम कोर्ट के जज को भी नहीं छोड़ा, 2.5 करोड़ के मकान को करा लिया अपने नाम, देखते रह गए जस्टिस मार्केंडे काटजू

 

नवीन गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी छग

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *