JSSC CGL : 21 और 22 सितंबर को हुई CGL परीक्षा रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

21 और 22 सितंबर को झारखंड में हुई JSSC CGL परीक्षा का मामला हाईकोर्ट जा पहुंचा है. इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी प्रकाश कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. जनहित याचिका में परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच या फिर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों की कमेटी द्वारा पूरे मामले की जांच की मांग की गयी है. प्रार्थी ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित JSSC CGL परीक्षा में धांधली हुई है और प्रार्थी के पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं. बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पिछले महीने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा ली गयी थी.

See also  झुमरीतिलैया के वृद्धाश्रम में घोर अव्यवस्था

परीक्षा 21 और 22 सितंबर को राज्य के कुल 823 केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग( जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता( सीजीएल) परीक्षा 21 और 22 सितंबर को राज्य के कुल 823 केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी. इस परीक्षा में झारखंड समेत अन्य राज्यों के करीब 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. राज्य सरकार ने निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दो दिनों तक राज्य में इंटरनेट सुविधा भी बंद कर दी थी. लेकिन इस परीक्षा के बाद से ही विपक्षी राजनीतिक दल और अलग-अलग छात्र संगठन परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं. पिछले दिनों परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने JSSC के कार्यालय का घेराव भी किया था, जिसके बाद कई छात्रों के खिलाफ नामकुम थाना में नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गयी है.

Whatsapp Group
See also  पारा शिक्षकों की खुशखबरी अब मिलेंगे पूरे बराबर वेतन
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *