झुमरीतिलैया के वृद्धाश्रम में घोर अव्यवस्था

0 minutes, 1 second Read

कोडरमा  जिले के मुख्य शहर झुमरीतिलैया में संचालित किये जा रहे वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को इन दिनों अनेक समस्याओं का सामना करने की शिकायत प्रकाश में आती है।

खाने-पीने से लेकर दवा का इंतजाम नहीं होने की शिकायत जब कोडरमा जिले की उपायुक्त महोदया के पास आने पर उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को कोडरमा की अनुमंडल पदाधिकारी महोदया रिया सिंह ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया एवं वहां की समस्याओं की जानकारी ली एवं तत्काल दवा एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Whatsapp Group
See also  Jharkhand Muharram Accident: 11000 वोल्ट तार से टकराया ताजिया, हुआ बड़ा हादसा

एसडीओ ने वृद्धाश्रम पहुंचने के पश्चात तमाम कागजातों का भी अवलोकन किया एवं हिसाब किताब की जानकारी वार्डन श्वेता सिंह से ली। वार्डन ने भी एसडीओ को बताया कि जब वे यहां की समस्याओं को दूर करने के लिए एनजीओ के सचिव मोती प्रसाद से बात की तो वह वार्डन को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे।
उक्त वृद्धाश्रम का संचालन हजारीबाग की स्वयंसेवी संस्था ‘राजीव गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया जाता है।

जैसा कि विदित है विगत दस दिनों पूर्व उक्त वृद्धाश्रम में पूर्व में रहने वाले एक अनाथ वृद्ध जो वृद्धाश्रम की घोर अव्यवस्था से परेशान होकर वृद्धाश्रम छोड़ चुके कोडरमा स्टेशन पर रह रहे बुजुर्ग व्यक्ति जौन सर ने स्थानीय संवाददाता को वृद्धाश्रम की घोर अव्यवस्था के संबंध में बताया कि वृद्धाश्रम में न तो भरपेट खाना मिलता है और न ही वहां रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाई जाती है।

See also  मरकचो में कोडरमा जिला कमेटी की बैठक
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *