मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोडरमा दौरा, योजनाओं का उद्घाटन

0 minutes, 0 seconds Read

कोडरमा: कल दिनांक- 18.10.2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोडरमा आगमन का कार्यक्रम तय है। मुख्यमंत्री “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत कोडरमा के बागीटांड स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।

साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा लेंगे। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे साथ ही योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

Whatsapp Group

इसी क्रम में आज उपायुक्त कोडरमा आदित्य रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ किया और तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया।

See also  हेमंत सोरेन का एक वादा पूरा , 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति पास  पहली जीत

साथ ही मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से बातचीत की। मौके पर मुख्य रूप पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार व अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *