JAC की तैयारी हो गई पूरी, विद्यार्थी कितने हैं तैयार !

0 minutes, 2 seconds Read

Jharkhand matric result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा 2023 की मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी कर लिया गया है। राज्य के लगभग 1400 केंद्रों में 8 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 2023 मैट्रिक की परीक्षा प्रखंड स्तर पर बनाए गए केंद्रों में ली जाएगी।

12वीं की परीक्षा के लिए अनुमंडल स्तर केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिले से परीक्षा केंद्र निर्धारण कर रिपोर्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भेज दी गयी है।  पिछले वर्ष की तुलना में कम परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

Whatsapp Group

2022 में कुल 1936 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। covid प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 2022में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ायी गयी थी। इस वर्ष पूर्व की भांति केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

See also  11वीं JPSC में अभ्यर्थियो को उम्र सीमा में छूट

10वीं की परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक 2023  में इंटर से ज्यादा 10वीं की परीक्षा में सबसे  विद्यार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 4.50 लाख और इंटर में 3.50 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे है।

2023 की मैट्रिक इंटर की परीक्षा में लगभग आठ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक और इंटर दोनों ही परीक्षाओं में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।

14 मार्च से शुरू होने वाले मैट्रिक इंटर की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं एवं 12 वीं की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है।

See also  झारखंड सरकार की शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने पर मुफ्त बिजली योजना स्वागत योग्य

इस वर्ष सौ फीसदी सिलेबस के आधार पर परीक्षा ली जायेगी। उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन अप्रैल में शुरू होगा, जबकि  जून तक रिजल्ट जारी कर दिया जाने का अनुमान है।

मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली व इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। कई ऐसे परीक्षा केंद्र भी हैं। जहां 10वीं व 12वीं दोनों परीक्षा होगी।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *