घर से सात लाख के गहने व नगद की हुई चोरी,जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

झुमरी तिलैया :- शहर के रांची पटना रोड स्थित वंदना स्वीट्स के पीछे भगवती आयल मिल के निवास स्थल पर बुधवार को एक चोरी की घटना घटित हुई । जिसमें शिल्पा अग्रवाल पति प्रतीक अग्रवाल जो की गर्मी छुट्टी मनाने अपने मायके झुमरी तिलैया अपने ससुराल देवरिया उत्तर प्रदेश से आई है।

उन्होंने बताया की सुबह में करीब 8:00 बजे जब मै सो कर उठी तो देखें की अलमारी और ड्रोवर खुले पड़े हैं । जिसके बाद तुरंत अपनी मम्मी उमा चौधरी को बगल रुम में जाकर बताई। तत्काल यह पता चला की प्रतिदिन बर्तन साफ करने वाली नौकरानी उसके कमरे से निकली है। और तुरंत बगल के चांडक कैंपस स्थित एक घर में काम करने गई है।

Whatsapp Group
See also  2 लाख से ज्यादा योग्यताधारी शिक्षक 26001 jharkhand teacher recruitment से बाहर, कोर्ट जाने की तैयारी में

जिसके बाद उसे तुरंत पकड़ा गया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया । जिसके बाद तिलैया थाना प्रभारी बिनोद आनंद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । थाना प्रभारी विनोद कुमार आसपास के सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से छानबीन की।

समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी है । वहीं दूसरी ओर नौकरानी रीना देवी जो आरएलएसवाई कॉलेज के पास रहती है। उसे पुलिस के गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है ।

शिल्पा अग्रवाल ने आवेदन में लिखा है कि वह 1 जून 2023 को अपने पिता विजय चौधरी के घर गर्मी छुट्टी के लिए आई हुई है । उन्होंने बताया कि आज सुबह जब लगभग 8:00 बजे अलमारी से गहना चोरी हो गया है।

See also  पूर्व मुखिया समेत कई कार्यकर्ता भाजपा छोड़ माले में हुए शामिल

जिसमें हीरे का एक हार और एक हीरे का ब्रेसलेट एवं 10 हजार के लगभग बैग में रखा हुआ था। वह चोरी हो गया। उन्होंने बताय कि घर से सिर्फ नौकरानी ही निकली है जिसे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच किया जा रहा है।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *