JPSC द्वारा होगी शिक्षकों की नियुक्ति

0 minutes, 10 seconds Read

JPSC news देश में सरकारी शिक्षक बनने के लिए b.Ed की डिग्री होना अति आवश्यक है। झारखंड के सरकारी b.Ed कॉलेज में बहुत जल्द शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। वर्तमान समय में झारखंड में 4 b.Ed कॉलेज सरकारी हैं। यह सभी कॉलेज अलग-अलग विश्वविद्यालय के अधीन है। शिक्षकों की नियुक्ति इन सभी बीएड कॉलेजों में जेपीएससी के द्वारा कराई जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सभी b.Ed कॉलेज अब विश्वविद्यालय के आगे भूत कॉलेजों के स्वरूप में संचालित होंगे।

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कांके रांची एवं राजकीय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बरियातू को रांची विश्वविद्यालय के अधीनस्थ किया गया है वहीं राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय हजारीबाग को बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के अधीन साथी साथ राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय देवघर को सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के अधीन कर दिया गया है।

Whatsapp Group
See also  JSSC CGL paper leak मामले में एक और नया खुलासा

नियुक्ति होने तक वर्तमान शिक्षक व कर्मचारी प्रतिनियुक्त रहेंगे

जैसा कि पता है कि झारखंड के चार b.Ed कॉलेज में शिक्षकों व कर्मचारियों के नियमित नियुक्ति होने तक झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में शिक्षक व कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर कार्य करते रहेंगे। आपको बता दें कि बीएड कॉलेजों में 100 सीट निर्धारित की गई हैं। इन सभी कॉलेजों की नामांकन प्रक्रिया प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के द्वारा किया जाता है।

Ncte से मान्यता, विवि से होगी परीक्षा

हस्तांतरण से पहले चारों सरकारी बीएड कॉलेजों में 4 विभाग का नियंत्रण था जिसमें से b.Ed कॉलेज पहले स्कूल साक्षरता विभाग के अधीन था जिसे बाद में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन कर दिया गया है। शिक्षकों कर्मचारियों की पत्ती नियुक्ति का अधिकार स्कूली व साक्षरता विभाग के पास रहा है। वहीं कॉलेज के लिए राशि आवंटन व प्रशासनिक अधिकार उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के पास था इसके अलावा b.Ed कॉलेज की मान्यता देने का अधिकार नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन को परीक्षा रिजल्ट जारी करने की जिम्मेवारी विश्वविद्यालय को कर दी गई है।

See also  झारखंड के 4 सेंट्रल जेल नियुक्ति में 600 पद की नियुक्ति अधियाचना
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *