अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से प्रशासन मौन

0 minutes, 0 seconds Read

सतगावां  थाना क्षेत्र के नासरगंज में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है । बताया जाता है कि समलडीह बालू घाट सकरी नदी से रात्रि में 8-10 की संख्या में ट्रैक्टर के द्वारा सतगावां थाना से होते हुए नासरगंज पुलिस चेक पोस्ट से पार करते हुए ब्लॉक कम्पौंड के समीप गिराया जा रहा है ।

रात्रि में बालू गिराए जाने पर शिवपुर,माधोपुर, रामडीह, नौवाचक ,चाँदडीह के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किए हैं।और कहा  हैं कि रात्रि में रातभर ट्रैक्टर चलने से लोगों को उसकी आवाज से सोने में भी परेशानी होती है ।

Whatsapp Group

घर से बाहर अगर कोई निकलता है तो उसे सड़क हादसा होने का भी डर बनी रहती है। क्योंकि अवैध कारोबार में गाड़ियों के रफ्तार पर लगाम नहीं होता हैं।

सरकारी नियमों के अनुसार इस माह में बालू के उठाओ पर रोक लगा दी गई है। फिर भी पुलिस प्रशासन व प्रखंड प्रशासन की मिलीभगत से अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से रात्रि में की जा रही है ।

See also  जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में छपरा से एजेंट मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

जिसे देखने वाला कोई नहीं है। हालांकि इसकी सूचना कोडरमा एसपी को दिए जाने के बावजूद भी थाना प्रभारी को रोक लगाने का निर्देश का उल्लंघन कर रहे हैं ।

यहां के बालू माफिया विकास मंडल के नेतृत्व में एक दर्जन ट्रैक्टर प्रतिदिन सकरी नदी से बालू उठाव कर कुछ बिहार ले जाते हैं।

कुछ सतगावां के नासरगंज, सिहाग आदि स्थानों में गिराया जाता है । मजे की बात है कि सतगावां थाना और चेकपोस्ट दोनों से ही पार करके ही रात्रि में अवैध कारोबार की जाती है ।

इससे साफ जाहिर होता है कि इस कार्य में सतगावां थाना पुलिस की मिलीभगत से ही यह कार्य फल फूल रहा है हालांकि सकरी नदी से इस तरह रात्रि में बालू उठाव को लेकर कई ग्रामीणों में आक्रोश है ।

See also  JSSC , Revenue inspector की तैयारी करना हुआ आसान

कभी भी बड़ी घटना  होने  की    संभावना बनी हुई है ।जिसका भुक्तभोगी प्रशासन को खुद भोगना होगा ।बताया जाता है कि इस अवैध कारोबार के बावजूद भी नासरगंज में लगभग सौ ट्रैक्टर बालू प्रतिरात नदी से लया जा रहा है।

और जिसमें से करीब 50 ट्रैक्टर बालू वहां काम कर रहे राजू कांट्रेक्टर के द्वारा बिहार भी भेजा जाता है। जिसमें विकास मंडल की भूमिका है ।पुलिस प्रशासन भी मौन है ऐसे में आम लोगों को बालू उठाव करने में प्रशासन रोकथाम करती हैं।

लेकिन सतगावां थाना के नाक के निचे हो रहा है।यह अवैध कारोबार में प्रखंड प्रशासन चुपचाप है।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *