थाना प्रभारी भगाओ, जयनगर बचाओ मार्च यात्रा सभा में हुआ तब्दील

0 minutes, 0 seconds Read

जयनगर थाना प्रभारी के तानाशाही और गुंडागर्दी रवैया के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा के बैनर तले जयनगर थाना गेट से पेठियाबागी बाजार तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च में लोगों ने नारा लगाए थाना प्रभारी भगाओ, जयनगर बचाओ । थाना प्रभारी मुर्दाबाद मुर्दाबाद । थाना प्रभारी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी । थाना प्रभारी सरकारी संपत्ति को नष्ट करना बंद करो बंद करो । थाना प्रभारी के आतंक से जयनगर बचाओ जयनगर बचाओ । प्रतिवाद मार्च पेठियाबागी बाजार पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीएम नेता रमेश प्रजापति, संचालन आम आदमी पार्टी कोडरमा जिला अध्यक्ष दामोदर यादव ने किया । कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी जयनगर के लोगों पर बहुत ही जुल्म ढा रहा है।

Whatsapp Group
See also  नियोजन नीति सरकार नहीं जाएगी सुप्रीम कोर्ट ,पकड़ भारत की पकड़ है

थाना प्रभारी एक सरकारी गुंडा के रूप में काम कर रहा है । थाना प्रभारी क्षेत्र के पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं महिलाओं पर भी अत्याचार कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जयनगर की धरती वीरों की धरती है, क्रांतिकारियों की धरती है, यहां तेरी मनमानी नहीं चलेगी ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीपीआई नेता जिला परिषद सदस्य महादेव राम, भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष उदय द्विवेदी, आम आदमी पार्टी बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष महेश कुमार यादव, जिला सचिव माले नेता राजेंद्र मेहता, अशोक यादव, मुन्ना यादव, आम आदमी पार्टी केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, माले नेता विनोद पांडेय, मौके पर मुख्य रूप से सीपीआई वीरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, दशरथ पासवान, आप जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, जावेद अख़्तर, धीरज यादव संजय यादव, केदार पासवान, किसुन साव, पुरुषोत्तम यादव, राजु पासवान, शिवनाथ यादव, परमेश्वर यादव, किशुन साव, राजेंद्र भूंईया, जालिम भूंईया, संजय वर्मा, महेश साव, अजित, अरुण, राजु, सुरेश उपस्थित थे ।

See also  NH हाईवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स सिर्फ जानना होगा नियम
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *