झारखंड के मुखिया ट्रेनिंग के लिए बाहर जाएंगे, फिर बनाएंगे स्मार्ट पंचायत

0 minutes, 1 second Read

Jharkhand mukhiya : झारखंड के पंचायती राज विभाग,  द्वारा पंचायत को मजबूत बनाने के लिए चुने गए नए मुखिया एवं पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों को लगातार प्रशिक्षित करने  किया जा रहा है।

इसी को ध्यान में रखकर राज्य के 23 मुखिया एवं पंचायती राज विभाग के 3 पदाधिकारियों को 23 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 तक महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन प्रबोधिनी, पूणे में प्रशिक्षण करने के लिए भेजा जा रहा है।

Whatsapp Group

प्रशिक्षण के दौरान सभी मुखिया को  प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के गांव रालेगांव सिद्धि पंचायत, महाराष्ट्र में पेसा क्षेत्रों एवं अन्य ग्राम पंचायतो का भ्रमण करने की संभावना है।

See also  झारखंड शिक्षक भर्ती पर रोक, JSSC को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

बता दें कि 20 जनवरी को ही रांची, गुमला, सिमडेगा और लातेहार से पंचायत के मुखिया का एक प्रतिनिधिमंडल पूणे, महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ है।

इस प्रतिनिधिमंडल में कई ऐसे प्रतिनिधि भी हैं जो पहली बार इस तरह के विजिट में जाने वाले है ।  वे सभी लोग  प्रशिक्षण लेकर झारखंड के गांव पंचायतों को सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जो योजनाओं के क्रियान्वयन में सकारात्मक भूमिका होगी। शायद इस तरह से झारखंड का पंचायत का विकास हो सकेगा। अगर सही से पंचायत का विकास हुआ तो जिला का विकास होगा। जिला का विकास हुआ तो राज्य का विकास होगा।

See also  GNWL,RLWL,PQWL,TQWL का मतलब क्या होता है train ticket बर्थ कन्फर्म लिस्ट किस तरह के वेटिंग में ज्यादा होता है
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *